Tuesday, October 19, 2021

नगर पंचायत जीयनपुर में उपजिलाधिकारी ने किया भ्रमण।

नगर पंचायत जीयनपुर में उपजिलाधिकारी ने किया भ्रमण।

गंदगी देख भड़के एसडीएम लगाई फटकार जिलाधिकारी को कार्यवाही के लिए लिखा पत्र।

पॉलिथीन मिलने पर दो दुकानों का कटा चालान।

सफाई कर्मचारी रहे नदारद वार्डों में नहीं दिखा कूड़ा दान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़ )
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने भ्रमण किया गंदगी देख लगाई फटकार नगर पंचायत के सफाई कर्मी रहे नदारद वार्डो में नहीं दिखा कूड़ेदान पॉलिथीन मिलने पर दो दुकानों का कटा चालान जिला अधिकारी को कार्यवाही के लिए लिखा पत्र।
मंगलवार की सुबह 8:00 बजे उपजिलाधिकारी गौरव कुमार जीयनपुर नगर पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने नगर पंचायत के वार्ड  का भ्रमण किया। वही नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई नजर नहीं आई उपजिलाधिकारी ने 11 वार्डों में से 8 वार्डो का पैदल भ्रमण किया वार्डों में गंदगी देखकर उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार को फटकार लगाई वार्ड में सफाई कर्मचारी नदारद दिखें कहीं भी सफाई नहीं की जा रही थी। वहीं उन्होंने वार्डों में कूड़ेदान ना देख कर भी फटकार लगाई जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी नजर नहीं आई उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने नगर पंचायत जीयनपुर में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं अजमतगढ़ में भी स्वच्छता अभियान चलाने के लिए अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार को निर्देशित किया उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार को पत्र लिखकर नगर पंचायत के अनुपस्थित व लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। जहां स्वच्छता अभियान को जीयनपुर नगर पंचायत पलीता लगा रहा है वहीं कस्बे में दो दुकानों पर पॉलिथीन मिलने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने दो दुकानों का एक-एक हजार रुपये का चालान काटा और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के नगर पंचायत जीयनपुर के निरीक्षण पर हड़कंप मचा रहा सुबह 10:30 बजे तक उन्होंने निरीक्षण किया इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment