Monday, October 25, 2021

भाजपा आजमगढ़ समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ रही-- ए के शर्मा

भाजपा आजमगढ़ समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ रही-- ए के शर्मा

कार्यकर्ताओ को बूथ जितने का दिया मन्त्र।

प्रदेश में माफिया जेल में कैद हो रहा, तेजी से विकास।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार में कुशीनगर जाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान मुकुल राय के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।और 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के आसपास कोई नहीं है। प्रदेश और देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में तेजी से हो रहा है। जहां अपराधी और माफिया जेल में कैद है तो वही प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि समय बहुत कम होने के कारण अभी से चुनाव में तेजी से जुट जाने को कहा और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को जीतने का गुरु मंत्र दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी अधिक से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी जैसा कि पूरे देश में बीजेपी आगे चल रही है। में बीजेपी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकला हूं। और पूर्वांचल के सभी जिलों में लोगों से रूबरू होकर बीजेपी की नीतियों को बता रहा हूं और कार्यकर्ताओं को इसके लिए प्रेरित कर रहा हूं। इस दौरान मुकुल राय,अतुल कुमार राय, आलोक चौरसिया, संतोष जायसवाल,आनंद कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया, कैलाश गिरी, राजेश राय, मिलन राय, निश्चल राय, राधेश्याम सिंह खटालू, संजय राय,अनुज त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह,गुड्डू राय,अनुरुद्ध तिवारी, हिमांशु जायसवाल,आलोक चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment