Monday, October 4, 2021

सड़क के ऊपर से बह रहा पानी बच्चों पर मंडरा रहा खतरा।

सड़क के ऊपर से बह रहा पानी बच्चों पर मंडरा रहा खतरा।

पुल सकरा होने से सड़क से बह रहा बरसात का पानी।

स्कूल आने जाने को छात्र उठा रहे जान का जोखिम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी--रामगढ़ मार्ग दर्जनो गावों की कई सड़कों को जोड़ती है। जिससे सैकड़ों गांव का एकमात्र रास्ता तहसील आने का व मालटारी बाजार में डिग्री कॉलेज एवं कई इंटर कॉलेज के छात्र और प्राइवेट स्कूलों में छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके बावजूद मालटारी रामगढ़ मार्ग पर 2 फुट से ऊपर बरसात का पानी बहने के कारण बूढ़े और बुजुर्ग छात्र-छात्राएं छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क मार्ग से विद्यालय जाने को मजबूर है।जिसकी मुख्य वजह नाले पर चार दशक पहले बना पुल सकरा होने से पानी का बहाव पूरी तरह से नही हो पा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने पुल को चौड़ा करने की व नाला की बेहतर साफ सफाई करने की मांग की पर ग्रामीणों की मांग को अनसुनी कर दिया जा रहा है। जबकि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगा चुके पर जनप्रतिनिधि द्वारा सुनवाई ना होने के कारण व अधिकारियों के निरंकुशता के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सड़क से गुजर रहे हैं। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय ही जनता की याद आती है और वादे भी होते है पर सब बाद में भूल जाने से जनता की सुनवाई नही हो रही है। वही यह मार्ग देवारा क्षेत्र के कई सड़कों को जोड़ता है। यहां से छात्र-छात्राएं मालटारी बाजार में पढ़ने लिखने के लिए आते है। यही नहीं सड़क पर पानी जमा होने के कारण जहां लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को विवश है तो पुल को चौड़ा करने की मांग बरसों से लोग उठाते चले आ रहे हैं और नाला पर बने पुल को चौड़ा करना तो दूर नाले की सही ढंग से सफाई तक नहीं की जाती है। जिस वजह से पानी का बहाव तेजी से नहीं हो पा रहा ।ग्रामीणों में सुशील राय, मिट्ठू राम, सोनू सोनकर, दीपक राय,राजन राय, राजेंद्र कुमार यादव, अंबिका यादव, सरवन राम, संजेश राय आदि लोगों ने उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ठ कराते हुए  पुल को चौड़ा करने की मांग करते हुए कहा कि पुल को किसी भी दशा में चौड़ा अगर कर दिया जाए तो पानी का बहाव तेजी से होने लगेगा और रास्ता पर पानी काफी दूर से तक नहीं लगेगा एवं लोग जो जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। उससे निजात मिल जाएगी। खासतौर से छोटे बच्चों के लिए काफी परेशानियों का सामना कर जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment