Wednesday, October 20, 2021

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जूनियर विद्यालय के प्रांगण व सड़क के किनारे हुई साफ-सफाई।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जूनियर विद्यालय के प्रांगण व सड़क के किनारे हुई साफ-सफाई।

दर्जनों की संख्या में लगाए गए सफाई कर्मी तैनात रहे अधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी कार्यक्रम स्थल व सड़क के किनारे सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर तक साफ सफाई में लगे रहे। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह व एडीओ पंचायत अजमतगढ़ रामअशीष सिंह साफ सफाई के दिशा निर्देश देते रहे। वहीं दोपहर उपरांत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल बदल जाने की सूचना पर सफाई कर्मी अपने अपने कार्य क्षेत्र में चले गए। वही सगड़ी तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। साफ-सफाई को देखकर मुख्यमंत्री के आगमन पर दिन भर लोग आपस में चर्चा परिचर्चा तहसील पर करते रहे।

No comments:

Post a Comment