Sunday, October 10, 2021

रजादेपुर मठ के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद।

रजादेपुर मठ के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद।

प्रशासन की मध्यस्थता में चली घंटों पंचायत।

मठ के संचालन के लिए बनी 15 सदस्य कमेटी।

मंत्रोच्चार के बीच एक पक्ष ने नियुक्त किया मठाधीश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी श्री सन्यासि संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर मठ के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को एक गुट के लोग भारी संख्या में मठ पर जुटने लगे। मठ पर होने वाले विवाद की भनक लगते ही जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। विवाद को लेकर गेट पर ही जबरदस्त नारेबाजी होने लगी।
मामला बढ़ता देख कोतवाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी और एसडीएम सगड़ी को सूचित किया। इसकी जानकारी होते ही सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला और नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में सुलह समझौते का घंटों प्रयास किया गया।
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत स्थित रजादेपुर के श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय के मठाधीश श्री शिव हर्ष भारती की एक वर्ष पूर्व समाधि हो गई थी। उनकी समाधि के बाद शिवशंकर भारती को कार्यवाहक मठाधीश नियुक्त किया गया।शिव शंकर भारती और मठ के शिष्यों ने पूर्णिमा के दिन शिवसागर भारती को नया मठाधीश नियुक्त किया था। मठाधीश नियुक्त होने के साथ ही विवाद उठ खड़ा हुआ।मठ के शिष्य योगेंद्र नायक, विजय बहादुर नायक, शिवानंद और अतुल कुमार राय,दीपक सिंह,संतोष नायकं मदन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने मठाधीश की नियुक्ति को गलत बताते हुए फिर से मठाधीश नियुक्त किए जाने की मांग की। इस विवाद को लेकर एक पखवारे पूर्व मठ पर पथराव भी हुआ। जिसमें 3 लोगों के खिलाफ कार्यवाहक मठाधीश शिव शंकर भारती ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रविवार को योगेंद्र नायक पक्ष के लोग काफी संख्या में मठ पर एकत्रित होने लगे।इसकी भनक लगते ही प्रशासन के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच घंटों चली। बैठक के बाद 15 सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जो मठ का संचालन करेगी। 
एक तरफ प्रशासन की मध्यस्थता में पंचायत चल रही थी तो दूसरी तरफ नाराज शिष्यों द्वारा शिव मानस भारती को नया मठाधीश नियुक्त कर तिलक कर विधिवत पूजन अर्चन भी शुरू कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच अभी भी तनातनी बनी हुई है। मठ पर एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि मौके पर शांति बनी हुई है। विवाद ना हो इसके लिए पीएसी तैनात कर दी गई है। वही रजादेपुर मठ का 250 साल से पूर्व इतिहास रहा है।मठ के नाम लगभग 500 करोड़ से ऊपर की समाप्ति है।जहाँ लगभग 60 बीघा जमीन है।जिसपर आधे पर खेती की जाती है शेष जमीन निष्प्रयोज है।पर लगभग 10 से 12 बीघा जमीन आजमगढ़ --गोरखपुर मार्ग पर है ।जिसकी कीमत करोडो में है।और एक महाविद्यालय एव एक इण्टर कालेज है जिसके प्रबन्धक रजादेपुर मठ के महंत ही होते है।जो इन दिनों कई नियुक्ति भी की जानी जिसको लेकर कुछ लोग मठ पर निगाह जमा रखे है। जिसको लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। मात्र मठ में पूजा पाठ यदि किया जाय तो विवाद नही रहता पर सम्पति के विवाद की वजह से मामले को तूल दिया जा रहा है। जो सासन प्रशासन के लिए मठ का विवाद चुनौती बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment