सड़क दुर्घटना में फेरीवाले की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी आवास के सामने मंगलवार की रात्रि 8:30 बजे बाइक सवार फेरीवाले की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अलाउद्दीन पुत्र हिशामु शेख उम्र 32 साल निवासी पश्चिम बंगाल जो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर चौक पर कमरा लेकर सोमपापड़ी गांव क्षेत्र में घूमकर बाइक से बेचने का कार्य करता था। जीयनपुर पुलिस ने उसके छोटे भाई जियारतु शेख की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था जिसके पास दो बच्चे हैं।
No comments:
Post a Comment