Monday, October 25, 2021

उपजिलाधिकारी ने गढवल गांव में लगाई चौपाल।

उपजिलाधिकारी ने गढवल गांव में लगाई चौपाल।

चौपाल में बाहे पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर मौके पर हटाया।

शासन से संचालित योजनाओं की  दी जानकारी कैंप लगाकर किया लाभान्वित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गड़वल गांव में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सोमवार को लगाई चौपाल सुबह 8:00 बजे गांव में पहुंचकर गांव का किया भ्रमण 10:30 बजे से दिन में 2:00 बजे तक चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी व कैंप लगाकर ग्रामीणों को किया  लाभान्वित। वही चौपाल में गांव में वहां पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर तुरंत अतिक्रमण को हटाया गया। 
सगड़ी उपजिलाधिकारी गौरव कुमार प्रत्येक सोमवार को एक ग्राम सभा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से जहां लाभान्वित कर रहे वही गांव में भ्रमण कर हो रहे विकास का निरीक्षण करने के साथ ही गांव से संबंधित न्यायालय के मुकदमों की फाइल का भी निपटारा कर रहे वहीं गढ़वाल गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर ही ग्राम सभा में स्थित बाहर पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया गया।
इस दौरान सुबह 8:00 बजे पहुंचकर गांव में चक मार्ग विवादित स्थल का निरीक्षण आवास सामुदायिक शौचालय व पेंशन की जानकारी ली मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए वही चौपाल में बाल विकास पुष्टाहार विभाग का निरीक्षण किया एवं उसकी उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान से लाभ से वंचित किसानों का संशोधन श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिकों का पंजीयन स्वास्थ्य विभाग द्वारा को भी टीकाकरण वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण पशु चिकित्सा विभाग में पशु बीमा योजना व टीकाकरण की जानकारी पंचायत विभाग द्वारा विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन का फॉर्म भरा गया वही आवास के लिए भी ग्रामीणों ने आवेदन किया महिला कल्याण विभाग व खाद्यान्न विभाग द्वारा कैंप लगाकर राशन कार्ड में संशोधन व शिकायत निस्तारण किया गया राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर निपटारा किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्राम सभा के महिला व पुरुष मौजूद रहे लोगों ने चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने लोगों को विभाग बार जानकारी दी। सगड़ी तहसीलदार अभिषेक बिलरियागंज थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी प्रियंका शिक्षा अधिकारी सहित दर्जनों की  संख्या में अपने-अपने विभाग का कैंप लगाकर कर्मचारी व अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment