रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
5 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव के बाहर पुलिया से बुधवार की सुबह 7:35 पर जीयनपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार उदय भान सिंह निवासी केशवपुर ने पांच लाख रुपए रंगदारी मांगा और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर जीयनपुर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी बुधवार की सुबह 7:35 बजे मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर एसएसआई केशर यादव ने रजनीश यादव पुत्र बंसराज यादव निवासी मैगापुर को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment