ट्रक लूट की सूचना पर घंटों हलकान रही जीयनपुर पुलिस।
ड्राइवर सहित तीन लोग हिरासत में पुलिस कर रही है पूछताछ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी मिर्जापुर जिले से बोल्डर लादकर एक ट्रक गोरखपुर की तरफ जा रही थी। जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर जंगल के पास पहुंचते ही कई लोगों ने ट्रक को रोक लिया और डरा धमकाकर उसे जिले की ओर ले जाने लगे।
ट्रक के ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी अपने मालिक दिलीप यादव निवासी जनपद मिर्जापुर को दी। ट्रक मालिक ने जीयनपुर पुलिस को सूचना दी। ट्रक लूट की सूचना वायरलेस से प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मुनीब एवम दो अन्य को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए दो युवकों ने बताया कि ट्रक एक्सिस बैंक से फाइनेंस कराया गया है। जिसकी 6 किस्ते बाकी है। बाकी किस्त के चलते ट्रक को किशुनदासपुर स्थित यार्ड में ले जाया जा रहा था। ड्राइवर द्वारा लूट की गलत सूचना दी गई है। हम लोगों की गलती मात्र इतनी है कि पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी जो नहीं दे पाए। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि ट्रक की लूट की सूचना पर पीछा कर ट्रक के ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। ट्रक के मालिक और फाइनेंस कंपनी के लोगों को बुलाया गया है।
No comments:
Post a Comment