Friday, October 8, 2021

दो दोस्तों ने एक साथ खाया जहर दोनों की जहर खाने से मौत।

दो दोस्तों ने एक साथ खाया जहर दोनों की जहर खाने से मौत।

मृतक अनस क्षेत्र पंचायत सदस्य का पुत्र तो दूसरा बिन मां-बाप का बेटा, दो नौजवान बेटों की मौत के बाद परिवार में छाया मातम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में दो दोस्तों ने घर के बाहर बागीचे में शाम 7:30 बजे जहर का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान एक दोस्त ने रात में ही दम तोड़ दिया वहीं गंभीर स्थिति में दूसरे दोस्त को एक प्रावइेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने आज सुबह करीब 10.30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया।
जानकारी के अनुसार धौरहरा गांव निवासी अनस खान उम्र 22 साल पुत्र परवेज अहमद मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। वह अपने घर के बाहर बगीचे में अपने मित्र भावापुर बनकट निवासी लारेब उम्र 20 साल पुत्र शेर मोहम्मद जो अपने ननिहाल में रहता था जो अपने मित्र के साथ आपस में बात करते हुए टहल रहे थे। इसी दौरान उन दोनों ने सल्फास का सेवन कर लिया। सल्फास खाने के बाद अनस खान अपने घर पर खाना खानेे के लिए चला गया। तभी उसके मित्र लारेब ने उसे फोन करके बताया कि उसे उल्टी हो रही है। मित्र का फोन आने के बाद अनस खाना छोड़कर उसके पास भागा गया। दोनों ने अपने परिजनों से एक साथ जहर खा लेने की बात कही। परिजनों द्वारा आनन-फानन में दोनों को आजमगढ़ वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रात्रि 11:30 बजे के करीब जहां अनस खान की मौत हो गई तो वहीं जिन्दगी और मौत से जूझ रहे लारेब ने भी शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। दो जवान बेटों की मौत के बाद पूरे परिवार सहित गांव में मातम छा गया है। बताते चलें कि अनस खान कुल आठ भाई थे जिसमें वह तीसरे नंबर पर था। अनस की माता ग्रामसभा धौरहरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है और उसके पिता कोटेदार हैं। मृतक लारेब अपने ननिहाल में माता पिता की मौत के उपरांत मामा नदीम खान के यहां रहता था। जिसके पास एक इकलौती बहन है। वहीं इस तरह की घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं कि यह दोनों नौजवान लड़के किस कारण जहर खाकर आत्महत्या कर लिए गांव के लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

No comments:

Post a Comment