सर्पदंश से छह वर्षीय बालिका की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सोकहना आईमा ग्राम निवासी रामप्रताप की 6 वर्षीया पुत्री अनामिका शुक्रवार को देर शाम घर में खेल रही थी। इस बीच उसे सर्प ने डस लिया। अंधेरा होने के नाते वह सांप को देख नहीं पाई और अपनी मां को बताया कि उसे कोई कीड़ा काट लिया है। कीड़ा काटने को परिवार के लोगों ने पहले गंभीरता से नहीं लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग झाड़-फूंक कराने लगे। तबीयत काफी गंभीर होने पर स्वजन उसको लेकर जिले के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
No comments:
Post a Comment