Sunday, October 24, 2021

ठेका प्रथा समाप्त करने की विद्युत निविदा संविदा कर्मचारियों ने की मांग।

ठेका प्रथा समाप्त करने की विद्युत निविदा संविदा कर्मचारियों ने की मांग।

साप्ताहिक अवकाश, स्वास्थ्य लाभ व अतिरिक्त कार्य भुगतान के लिए विद्युत संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार।

ऊर्जा मंत्री से वार्ता के उपरांत मांग पूरी ना होने पर कर्मचारी हित में करेंगे आंदोलन :पूर्वांचल उपाध्यक्ष मुकुल चौधरी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में प्राचीन शिव मंदिर पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने बैठक कर कर्मचारी हित में ठेका प्रथा समाप्त करने दुर्घटना लाभ व स्वास्थ्य लाभ अतिरिक्त कार्य भुगतान व समय से वेतन के लिए संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार।
प्राचीन शिव मंदिर पर रविवार शाम 3:00 बजे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने बैठक कर कर्मचारी हित में संगठन को मजबूत करने के लिए आशीष पांडेय को पूर्वांचल उपाध्यक्ष व पूर्वांचल मीडिया प्रभारी के रूप में रामजीत को बनाया गया वही बैठक में संविदा कर्मचारियों के हित में दुर्घटना हितलाभ नहीं मिल पा रहा है। अपने निजी पैसे से स्वास्थ्य लाभ लेते हैं वही संविदा कर्मचारियों का भुगतान 1 से 7 तारीख तक हो जाना चाहिए किंतु समय से भुगतान नहीं होता है 1 महीने का भुगतान अभी भी संविदा कर्मचारियों नहीं हुआ है वही उनसे 26 दिन 8 घंटे कार्य का नियम है किंतु उनसे 30 दिन नियमित कार्य लिया जाता है जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता बल्कि कुछ कर्मचारियों का वेतन भी काट लिया जाता है। संविदा कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश पर चर्चा की इस दौरान विद्युत निविदा संविदा कर्मचारी संघ पूर्वांचल उपाध्यक्ष मुकुल चौधरी ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर वार्ता चल रही है ऊर्जा मंत्री से वार्ता के उपरांत यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी हित आंदोलन करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन बलवंत सिंह जिला उपाध्यक्ष व अध्यक्षता रमेश यादव ने की इस अवसर पर पंकज मिश्रा प्रदेश संयुक्त मंत्री सहित अमरजीत सिंह खंडीय अध्यक्ष, हरिश्चंद्र यादव अनिल यादव सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment