कुख्यात कुंटू सिंह का सहयोगी को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।
तमंचा व कारतूस के साथ कुंटू सिंह के सहयोगी हिस्ट्रीसटर अपराधी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
एहसान उर्फ एहतेसाम उर्फ शेरू पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात को लगभग 11:00 बजे खालिसपुर नहर पुलिया से सगड़ी कस्बा के रास्ते पर से जीयनपुर एस आई विजय सिंह गौड़ ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया और अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खालिसपुर नहर से कस्बा सगड़ी की तरफ देशी तमंचा लिए हुए पैदल आ रहा है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ ने हमराहियों संग जाकर कस्बा सगडी से करीब एक किलो मीटर नहर के किनारे सड़क से अभियुक्त एहतेसाम उर्फ शेरू पुत्र जुम्मन उम्र 26 साल निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को जेल भेज दिया वहीं आरोपित के ऊपर पूर्व से दो मुकदमे पंजीकृत है।
No comments:
Post a Comment