गैंग लीडर पशु तस्कर को तमंचा व स्कार्पियों के साथ जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुख्यात पशु तस्कर को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व स्कार्पियो के साथ किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर निवासी गैंग लीडर पशु तस्कर को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस और स्कार्पियो के साथ किया गिरफ्तार।ईमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहुँचकर स्कापियों सवार व्यक्ति को रजादेपुर से पकड़ा जिसने अपना नाम रईस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खालिसपुर कोतवाली जीयनपुर बताया तलाशी लेने पर गाड़ी के अन्दर की पीछे की दोनो सीट नही थी बीच की सीट मोडी गयी थी। गाड़ी के अन्दर से एक नम्बर प्लेट बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में ई चालान एप पर चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम मो सुहेल पुत्र इब्राहुल हक निवासी माहुरपुर थाना झगहा जनपद गोरखपुर दिखा रहा था। रईस से कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि में पूर्व में गौकशी के मुकदमे में जेल जा चुका हूँ अब इस वाहन का प्रयोग में छोटे जानवरों को गाड़ी में लादकर ले जाने का काम करता हूँ वहीं उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला तथा स्कार्पियो वाहन को ई चालान एप पर चेक किया तो वाहन स्वामी का नाम स्व कमलेश यादव संरक्षक अंगद तिवारी राजेन्द्र नगर गोरखनाथ गोरखपुर प्रदर्शित कर रहा दोनो नम्बर के बारे में पुछा गया तो बताया कि जो नम्बर प्लेट गाड़ी के अन्दर से बरामद हुआ है। वह सही है और कडाई से पुछने पर बताया कि यह फर्जी नम्बर प्लेट गाडी पर इसलिए लगाया कि कोई पकड़ न सके।रईस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार की रात्रि को 22:40 बजे हिरासत में लिया गया।वहीं रईश पर पूर्व से 18 संगीन मुकदमा दर्ज है जो पशु तस्करी के कार्य के लिए कुख्यात है। वहीं रईश गैंग पंजीकृत हैं जिसका गैंग लीडर हैं। जिसे जीयनपुर पुलिस ने स्कार्पियो व तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment