आजमगढ़ में पहुंची सीबीआई टीम धौरहरा गांव में 5 घंटे की युवक से पूछताछ।
वेस्टर्न यूनियन मुंबई संचालक के घर सीबीआई ने मारा छापा की पूछताछ।
अराफात की दो मोबाइल व कागजात लेकर सीबीआई टीम मुख्यालय रवाना।
सीबीआई की पूछताछ को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की लगती रही अटकलें।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में वेस्टर्न यूनियन मुंबई संचालक के घर पर सीबीआई ने 5 घंटे तक की पूछताछ अराफात की दो मोबाइल व कागजात लेकर सीबीआई टीम मुख्यालय के लिए रवाना वहीं क्षेत्र में सीबीआई की पूछताछ को लेकर तरह-तरह की लगती रही अटकलें सीबीआई टीम ने कुछ बताने से किया इंकार। शुक्रवार से ही आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर क्षेत्र में दिल्ली से पहुंची सीबीआई टीम ने डेरा डाल रखा था। शनिवार की सुबह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी रविंद्र यादव के साथ दो एस आई व दर्जनों पुलिस बल के साथ चार सदस्यीय दल ने सीबीआई न्यायालय के आदेश पर सुबह 7:00 बजे धौरहरा गांव निवासी अराफात पुत्र मुस्तबा जो मुंबई में वेस्टर्न यूनियन बैंक संचालन का कार्य करता है। जिसकी 6 जून को अपने पैतृक स्थान धौरहरा गांव से विवाह हुआ को लेकर घर पर आया हुआ था से पूछताछ में सीबीआई टीम जुटी रही जिसमें आजमगढ़ स्थित स्टेट बैंक के प्रबंधक भी सम्मिलित रहे। वही ग्राम प्रधान धौरहरा आफताब आलम उर्फ गुड्डू की मौजूदगी में घर के अंदर विस्तृत पूछताछ की गई। जिसकी सीबीआई के द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।वहीं अराफात के लैपटॉप,दो मोबाइल की विस्तृत जांच की गई पूछताछ व जांच के विषय में सीबीआई टीम ने कुछ बताने से इनकार कर दिया। शनिवार को 12:00 बजे तक पूछताछ हुई। वहीं सीबीआई टीम अराफात की दो मोबाइल साथ ले गई व आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई न्यायालय में बुलाने के लिए कहा इस दौरान लोग आपस में बैंक से जुड़े फ्रॉड को लेकर अटकलें लगा रहे थे। अराफात दो भाइयों में छोटा है। इस दौरान गांव के प्रधान आफताब उर्फ गुड्डू,एस आई अभिषेक यादव,धनंजय सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment