जिलाधिकारी के निर्देश पर जागा तहसील प्रशासन जारी किया पत्र।
तहसील में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों पर होंगी विधिक कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने जारी किया पत्र तहसील में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों पर कार्य करते पाये जाने पर होगी विधिक करवाई।बुधवार को एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा के तहसील में कार्यरत निजी कर्मी व बाहरी व्यक्तियों को कार्यालय व पटल पर किसी भी प्रकार से कार्य लेने व कार्य कराने के संबंध में राजस्व परिषद के निर्देश के बाद भी कार्य कराए जाने की सूचना पर पत्र जारी कर तुरंत निषेध करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने तहसील परिसर में कार्यरत कार्यालय व पटेल प्रभारी को पत्र जारी कर किसी भी बाहरी व्यक्ति व प्राइवेट कर्मचारी कार्य करते पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी वहीं पटल प्रभारी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। तहसील परिसर में उक्त आदेश पर प्राइवेट कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment