Monday, July 8, 2024

बिना खाते में पैसा दिये ही जमीन कराया बैनामा,पोता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार।

बिना खाते में पैसा दिये ही जमीन कराया बैनामा,पोता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार।

दादी और पोता को बहला कर रिश्तेदार ने कराया बैनामा जमीन दी बेच।

डेढ़ करोड़ की भूमि का नहीं दिया पैसा सालों से पीड़ित लगा रहा चक्कर।

कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री तक दे चूका है प्रार्थना पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना से पोता ने प्रार्थना पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी बुजुर्ग महिला दादी व पोता को रिश्तेदार ने बहला-फुसला कर जमीन कराया बैनामा दिया बेंच डेढ़ करोड़ की भूमि का नहीं दिया पैसा सालों से पीड़ित लगा रहा चक्कर कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री तक व न्यायलय में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। गायत्री देवी पत्नी त्रिभुवन पांडेय निवासी इंदिरा नगर अजमतगढ़ उम्र लगभग 80 साल की विधवा महिला के रिश्तेदार शरद चंद पांडेय पुत्र राजेंद्र पांडेय निवासी कपसापार थाना कप्तानगंज अपने सहयोगी मित्र दिनेश पांडेय पुत्र जगमोहन पांडेय निवासी इटैली थाना जीयनपुर के द्वारा अराजी नंबर 89 क्षेत्रफल.314 एअर लगभग 27 बिस्वा भूमि 1करोड़ 60 लाख रुपये में तय कर 30 जनवरी वर्ष 21 को बैनामा सगड़ी तहसील पर दिनेश पांडेय के नाम बहला फुसलाकर कराया गया व पोता शैलेंद्र पांडेय के खाता में स्थानांतरण कराने का भरोसा दिया गया। वहीं 26 जून तक न तो खाते में रुपया स्थानांतरण हुआ और न ही नगद दी गई। जबकि स्टाम्प शुल्क 10 लाख रुपए दिखाया गया है।बैनामा के बाद से पीड़ित पैसा के लिए चक्कर लगाता रहा पर वहीं आश्वासन देकर अब तक पैसा नहीं मिलने पर दादी व पोता सगड़ी तहसील पर न्यायालय में वाद दाखिल किया वहीं जीयनपुर कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री तक व उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बिना खाते में पैसा स्थानांतरण के ही भूमि बैनामा कराने और बेचने का आरोप लगाया। वहीं वर्षों से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा और न्याय की गुहार लगा रहा है।वही सोमवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित पोता ने न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment