Wednesday, July 31, 2024

खतरा बिंदु से 23 सेमी निचे बह रही घाघरा नदी।

खतरा बिंदु से 23 सेमी निचे बह रही घाघरा नदी।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में नौ सेमी की वृद्धि।

घाघरा नदी में 2,13,459 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

घाघरा नदी मंद गति से कर रहीं कटान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी है 24 घंटे के अंदर जलस्तर में नौ सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच तेइसवें दिन भी घाघरा नदी में छोड़े गए 2,13,459 क्यूसेक पानी से खतरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं घाघरा नदी खतरा बिंदु से 23 सेमी निचे बह रही है।बुधवार को घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे के अंदर नौ सेमी की वृद्धि मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाला के पास जलस्तर खतरा निशान 71.68 मीटर से मात्र 23 सेंटीमीटर नीचे जलस्तर 71.45 मीटर पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को यहां का जलस्तर 71.36 मीटर रिकार्ड किया गया यानी 24 घंटे में नौ सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। जिसको लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों में बेचैनी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं देवारा खास राजा गांव के झगरहवा पुरवा व बगहवा में कटान की गति मंद गति से बढ़ने से लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। वहीं घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में आबादी व कृषि योग्य भूमि धीरे धीरे नदी की मुख्य धारा में विलीन कर रही। घाघरा नदी में तीन बैराजों से 2,13,459 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अब तक 67,97,707 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। जलस्तर बढ़ने और लगातार पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद भी राहत की बात यह कि गांवों के रास्तों पर अभी पानी नहीं पहुंचा है।इसलिए आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। जलस्तर में तीन महीने से उतार-चढ़ाव जारी है। जिसको लेकर तहसील प्रशासन के साथ बाढ़ खंड विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment