ग्राम प्रधान,सचिव व तकनीकी सहायक सहित आठ पर दर्ज हुआ मुकदमा।
खंड विकास अधिकारी ने जीयनपुर कोतवाली पर दर्ज कराया मुकदमा।
जॉब कार्ड धारक के भुगतान में अनियमितता पर दर्ज हुआ मुकदमा।
उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ ने ग्राम प्रधान दाऊदपुर तत्कालीन सचिव व तकनीकी सहायक सहित आठ पर दर्ज कराया मुकदमा ग्राम पंचायत में पंजीकृत जॉब कार्ड धारक की भुगतान में अनियमितता पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई क्षेत्र में मचा हड़कंप।रविवार की देर शाम को जीयनपुर कोतवाली पर अजमतगढ़ खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने उच्च न्यायालय में बालचंद बनाम स्टेट युपी एंड 7 अदर्श के निर्देश पर जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल कुमार भारद्वाज द्वारा गठित यूपी श्रम आयुक्त व संयुक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा ग्राम पंचायत दाऊदपुर में वर्ष 2014-15 से लेकर वर्ष 2024-25 तक ग्राम पंचायत में पंजीकृत जॉब कार्ड धारकों को इंगित अवधि में रोजगार व शासकीय धनराशि की भुगतान में जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई। जिस पर जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर ग्राम प्रधान दाऊदपुर राधा देवी व तत्काली ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश यादव जो वर्तमान में हरैया खंड विकास में कार्यरत और ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, तकनीकी सहायक अमरजीत चौधरी,घनश्याम राम,भारत चौबे, दीपक यादव,शुभम यादव की संलिप्तता पर धारा 409 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं अजमतगढ खंड विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान सहित आठ पर मुकदमा पंजीकृत होने की सूचना से ग्राम प्रधान व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment