खंड विकास अधिकारी ने देवपुर कमालपुर में लगाई चौपाल सुनी समस्या।
शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी पात्रों का हुआ चयन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के देवपुर कमालपुर में खंड विकास अधिकारी ने लगाई चौपाल सुनी समस्या शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी पात्रों का हुआ चयन।शुक्रवार की सुबह 11:00 से लेकर 2:00 बजे तक देवपुर कमालपुर ग्राम पंचायत में खंड विकास अधिकारी जीतेंद्र मिश्रा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी वहीं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गांव के पात्र महिलाओं व पुरुषों का विधवा,वृद्धा,आवास व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समस्याओं के निस्तारण के साथ चयन किया गया।वहीं ग्रामीणों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान एडीओ कृषि प्रदीप यादव,संतोष कुमार,सचिव अभिषेक प्रभाकर, ग्राम प्रधान रामवती देवी, प्रतिनिधि हरिबंश,अभिमन्यु, राजेश,सुभाष दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment