Saturday, July 13, 2024

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 33 सेंटीमीटर की हुई कमी।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 33 सेंटीमीटर की हुई कमी।

घाघरा नदी के जलस्तर कम होने से तेजी से कर रही कटान।

खतरा बिंदु से दो सेमी निचे बह रही घाघरा नदी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विभिषिका के लिए जानी जाती हैं घाघरा नदी के जल स्तर में 24 घंटे में 33 सेमी की दर्ज हुई जलस्तर में कमी होने से घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में तेजी से कटान कर रही। वहीं खतरा बिंदु से घाघरा नदी दो सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से एक तरफ जहां लोगों ने राहत की सांस ली वहीं नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में तेजी से कटान कर रही।घाघरा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हाजीपुर से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग, मानिकपुर से नई बस्ती संपर्क मार्ग, मसूरियापुर से शाहडीह संपर्क, खरैलिया से सोनौरा संपर्क मार्ग, बेलहिया से  अभ्भन पट्टी संपर्क मार्ग पर पानी आ जाने से देवारा वासियों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। वहीं हरे चारे की फसल डूबने से पशुओं के सामने खाने की समस्या हो रही है तो वहीं देवारा खास राजा के झगड़हवा के पूरा में घाघरा नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि आबादी की भूमि कटान कर रही है। एक दर्जन मकान घाघरा नदी के किनारे स्थित है घाघरा नदी धीरे-धीरे मकान की तरफ काटन करती बढ़ रही है।जिससे  मकान मालिक भयभीत हैं। वही  उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने नदी से प्रभावित कृषि और भूमि जलमग्न भूमि और गांव की प्रभावित आबादी की रिपोर्ट राजस्व कर्मचारियों से मांगी घाघरा नदी के जल स्तर में तेजी से कमी दर्ज हो रही 24 घंटे में घाघरा नदी के जलस्तर में 33 सेमी की कमी दर्ज की गई। घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। वहीं घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में तेजी के साथ कृषि योग्य व आबादी की भूमि की कटान कर रही।
                  घाघरा नदी का जलस्तर --
शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 71.99 मीटर पर रहा वहीं शनिवार की शाम 4:00 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 71.66 सेमी है।
24 घंटे में बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी के जल स्तर में 33 सेमी की कमी दर्ज हुई। बदरहुआ गेज का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर है चेतावनी बिंदु 71.70 मीटर पर है। खतरा बिंदु 71.68 मीटर पर है। अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर पर है। वहीं घाघरा नदी अभी भी खतरा बिंदु से दो सेमी निचे बह रही है।

No comments:

Post a Comment