Wednesday, July 10, 2024

डा0 हसीन खान की पुस्तक जमीन पर उतरी कविता का हुआ विमोचन।

जमीन पर उतरी कविता पुस्तक का हुआ विमोचन।

डा0 हसीन खान की पुस्तक जमीन पर उतरी कविता का हुआ विमोचन।

डा0 हसीन खान ने प्रस्तुत किया काव्य पाठ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ0 हसीन खान की पुस्तक जमीन पर उतरी कविता का प्रगतिशील लेखक संघ के साहित्यकारों ने किया विमोचन डॉक्टर हासिम खान ने प्रस्तुत किया काव्य पाठ। आजमगढ़ जनपद के उत्तरी छोर पर स्थित श्रीरामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा में बुधवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी,नई पुस्तकों के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे देश के हिंदी साहित्य के कई विद्वानों ने प्रतिभाग किया अपने वक्तव्य दिये तथा प्रगतिशील लेखक संघ की सार्थकता को जीवंत किया। 
प्रगतिशील लेखक संघ आजमगढ़ और श्रीरामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी की महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व प्रख्यात साहित्यकार विभूति नारायण राय की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। संगोठी से पूर्व कवि आलोचक व गांधी पीजी कालेज मालटारी विभागाध्यक्ष डॉक्टर हसीन खान की पुस्तक “जमीन पर उतरी कविता“ व सैयद सिब्ते हसन द्वारा लिखित व डा0 फिदा हुसैन द्वारा अनुदित ”माजी के मजार” का लोकार्पण देश के जाने माने साहित्यकारों जिनमें प्रमुख रूप से विभूति नारायण राय,डा0 आशीष त्रिपाठी, प्रियदर्शन मालवीय, रघुवंशमणि, संध्या, निवेदिता, मनोज सिंह, बसंत त्रिपाठी, गार्गी प्रकाशन के सम्पादक, लेखक, अनुवादक दिगम्बर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डा0 हसीन ने अपनी नवप्रकाशित पुस्तक से दुनिया भर की माताओं को समर्पित काव्य पाठ भी किया। जमीन पर उतरी कविता में उठ रहे कुएं के गब्बर में...गर्भपात मिसाइल पात और मन की बात पर चल रही दुनिया पढ़ कर श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा वही वक्ताओं ने जमीन पर उतरी कविता के भूरि भूरि प्रशंसा की और डॉक्टर हसीन खान को उनके कविता पर बधाई दी।

No comments:

Post a Comment