घाघरा नदी के किनारे बाढ़ से बचाव का हुआ पूर्वाभ्यास।
आनलाइन लखनऊ से की गई मानिटरींग।
बाढ़ से पूर्व बचाव के लिए सामंजस्य स्थापित कर पांच स्थानों पर हुआ अभ्यास।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व बचाव कार्य हुआ पूर्वाभ्यास लखनऊ से ऑनलाइन की गई मॉनिटरिंग सामंजस्य स्थापित कर पांच स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास बाढ़ से बचाव के सिखाए गुर। गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर स्ट्रेजिंग एरिया पर सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद हुए जहां एक्सीडेंट कमांडर आजाद भगत सिंह को सूचना मिली की महुला के समीप घाघरा नदी में एक व्यक्ति डूब रहा तुरंत टीम न्यायिक उप जिलाधिकारी अतुल गुप्ता व बुढनपुर उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा के नेतृत्व में रवाना हुई जहां पीएसी बल ने सफलतापूर्वक डूब रहे व्यक्ति को निकाला और स्वास्थ्य टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कैम्प दाम महुला भेजा गया।वहीं गांगेपुर पानी में घिरे घर की छत से संतरंजन श्रीवास्तव की टीम ने पहुंचकर सुरक्षित निकाला वहीं सहबदिया बाढ़ के पानी से घिरे गांव को खाली कराने के लिए न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या के नेतृत्व में संयुक्त रूप से गांव को खाली कराया गया। जिसके बाद राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों को पहुंचाया गया जहां उन्हें राहत के साथ मेडिकल चेकअप भी किया गया। इस दौरान बाढ़ से बचाव के पूर्व अभ्यास का लखनऊ से ऑनलाइन निरंतर मॉनेटरिंग व देख रेख की जा रही थी। वहीं एक्सीडेंट कमांडर आजाद भगत सिंह ने सभी स्थानों पर पहुंचकर बचाव व राहत का निरीक्षण किया और बाढ़ आपदा से बचाव के लिए आपदा राहत टीम और एनडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ संस्थाओं द्वारा मॉकड्रिल किया गया। जिले के स्वास्थ्य विभाग,सिंचाई विभाग, जिला पुलिस,पीएससी आदि टीमों द्वारा बाढ़ आपदा होने पर खोज,राहत व बचाव कार्य का संयुक्त अभ्यास किया गया।आपदा विशेषज्ञ डा0 चंदन कुमार ने बताया कि जिसका मुख्य उद्देश्य बाढ़ ग्रस्त इलाकों में घायल बच्चों के व्यक्तियों को अमूल्य जीवन की रक्षा करना सभी रिस्पांस एजेंसियों को रिस्पांस चेक करना व सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच में आपसी समन्वय स्थापित करना। बाढ़ के चलते किया गया मॉक अभ्यास द्वारा पानी में खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment