भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकला ताजिया जुलूस
कर्बला से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पर ताजिया दफन के साथ देर शाम समाप्त हुआ।
जीयनपुर चौक पर किया गया जंजीरी मातम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम की दसवीं का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। जहाँ जीयनपुर के कुरैश नगर के कर्बला पर रखी गयी ताजिया। जिसे उठाकर ताजिया के साथ जुलूस होते हुए नौशहरा,समता नगर,आजाद नगर,चुनुगपार से होते हुए बाजार खास चौक पर पहुंच कर सीना जनी एव जंजीरी मातम करते हुए टड़वा बद्दोपुर होते हुए कर्बला में समाप्त हुआ।इस दौरान जीयनपुर चौक पूरी तरह से जाम होने की वजह से आम लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पहले से ही एतीयातन अंजान शहीद एव रजादेपुर मोड़ से रुट डायवर्ट के छोटी बड़ी समस्त वाहनों को मनिकाडीह पकवाईनार होते हुए गुजरे। जिससे लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ो की हुजूम में या हुसैन के साथ मातम करते एव तकरीर करते हुए आगे बढ़ता रहा जहाँ पुलिस और पीएसी के जवान भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गए थे। जहां चौक पर घण्टो मातम के बाद ताजिया जुलूस आगे बढ़ गया। इस दौरान रूट डाइवर्जन आजमगढ़ गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग को अंजान शहीद से चुनहवा मनिकाडीह रजादेपुर होते हुए छोटे बड़े वाहनों को निकाल गया।लोगो ने मातम के दौरान भारत माता की जय एव या हुसैन बोलते हुए देर शाम कुरैशनगर के कर्बला में ताजिया को दफन कर दिया। वही पतार,खतीबपुर,डोरवा,सुंदर सराय बल्लो आदि गांवों में मोहर्रम के दौरान दसवीं का जुलूस निकाला ताजियों के साथ मातम किया गया जो बक्शनपुर के कर्बला में दफन की गई।वही डोरवा गांव में हिंदुओं द्वारा लगभग 350 सालों से चौहान समाज के लोग ताजिया का निर्माण करते आ रहे है और जुलूस के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सुंदर सराय बल्लो के कर्बला में ताजिया को दफन करते आ रहे है। जहाँ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में भारी संख्या में लगाया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी, जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पान्डेय,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अनिल कुमार सिंह सहित नेहाल मेंहदी,जफर हसन, विजय चौहान,जीशान मेहंदी,एकलाख अहमद,फ़हद खान,कम्बर जफर,पुरुषोत्तम यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,विजय शंकर यादव उर्फ,केशर जफर,फैसल खान आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment