Monday, July 15, 2024

खतरा निशान से 60 सेमी नीचे पहुंची नदी बढ़ा कटान का संकट।

खतरा निशान से 60 सेमी नीचे पहुंची नदी बढ़ा कटान का संकट।

घाघरा नदी में छोड़ा गया 167846 क्यूसेक पानी।

शाहडीह,बूढ़नपट्टी व चक्की हाजीपुर में अभी भी हो रहा नाव का संचालन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में सोमवार को भी 24 सेमी की कमी दर्ज की गई। मुख्य गेज स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है, जबकि सोमवार को यहां का जलस्तर 71.08 मीटर रहा। वहीं रविवार को 71.41 मीटर रिकार्ड किया गया था। कई दिनों से जलस्तर में कमी के बाद भी तीन बैराजों से फिर 167846 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खतरा बरकरार है। जलस्तर कम होने के बाद सोनौरा सहित कुछ स्थानों पर नाव का संचालन बंद कर दिया गया है। लेकिन अभी क्षेत्र के शाहडीह,बूढ़नपट्टी व चक्की हाजीपुर के रास्तों पर पानी भरने के कारण ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। अभी फिलहाल ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे की उत्पन्न हुई है। कारण कि चारो तरफ पानी भरने के कारण पशु चराना मुश्किल है और उनके लिए चारा काटकर नाव से लाना पड़ रहा है। सोनौरा सहित जिन गांवों के रास्ते से पानी हट गया है। वहां फिसलन बढ़ने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बचाव व राहत कार्य के लिए प्रशासन द्वारा 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। तो वहीं 14 स्थानों पर राहत शिविर की व्यवस्था प्रशासन ने की है।

No comments:

Post a Comment