Monday, July 22, 2024

घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 18 सेमी ऊपर पहुंचा।

घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 18 सेमी ऊपर पहुंचा। 

2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर।

24 घंटे में एक मीटर 44 सेंटीमीटर बढ़ा घाघरा का जलस्तर।
 
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे देवारा वासियो की  मुश्किलें बढ़ गई है। हाजीपुर से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग, मानिकपुर से नई बस्ती संपर्क मार्ग,मसूरियापुर से शाहडीह संपर्क,खरैलिया से सोनौरा संपर्क मार्ग,बेलहिया से अभ्भन पट्टी संपर्क मार्ग पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। देवारा वासियो को रोज के सामानों की खरीदारी के लिए पानी से होकर आना पड़ रहा है।
गन्ना,ज्वार,बाजरा,सब्जी की फसल डूब कर बर्बाद हो रही है। हरे चारे की फसल डूबने से पशुओं के सामने खाने की समस्या हो रही है। वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि सात स्थानों पर नाव का संचालन किया जा रहा है। बाढ़ चौकिया पर तैनात सभी विभाग के कर्मचारियों को सतर्क रहने और क्षेत्र में मौजूद रहने के लिए निर्देशित किया।
देवारा खास राजा के झगड़हवा के पूरा में हो रही कटन। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही देवारा खास राजा के झगड़हवा के पूरा में घाघरा नदी कटान कर रही है इस पूरवे में कुल 25 घर हैं। जिसमें ओम प्रकाश,वीरेंद्र,कपिल देव,रेखा, सवधु,अवधु,कृपाल,गुलाब, रामकिशन,लालचंद,रामचंद्र, द्वारिका,रामकरन इन लोगों के घर से नदी 10 मीटर की दूरी पर आबादी की जमीन काट रही है।
घाघरा नदी का जलस्तर -----
रविवार को शाम 4:00 बजे बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 71.42 मीटर पर रहा वहीं सोमवार को शाम 4:00 बजे बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी का  जलस्तर 71.86 मीटर पर है। 24 घंटे में बदरहुआ गेज पर घाघरा नदी 44 सेंटीमीटर बढ़ाव पर है। 24 घंटे में लगभग दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। बदरहुआ गेज का न्यूनतम जलस्तर  70.26 मीटर है चेतावनी बिंदु 71.70 मीटर पर है। खतरा बिंदु 71.68 मीटर पर है। अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर पर है।

No comments:

Post a Comment