बिजली के करंट से 12 वर्षीय बच्ची की मौत।
बकरी चराने गई बच्ची की करेंट से मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी बच्ची की करंट से मौत परिवार में मचा कोहराम बकरी चराने गई 12 वर्षीय बालिका की करेंट से मौत।
गुरुवार की शाम को मुहम्मदपुर निवासी 12 वर्षीय अन्नु गौड़ पुत्री संजय गौड़ घर के पास सिवान में बकरी चराने गई हुई थी। इस दौरान ट्युवेल चलाने के लिए बिजली तार खिंचा हुआ था जो कटे होने के कारण अन्नु गौड़ को करेंट उतरने से झटका लगा वहीं मौके पर ही मौत हो गई परिजनों की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं अन्नु कक्षा 4 की छात्रा थी। अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर थी दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया उसकी माता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment