निम्स युनिवर्सिटी राजस्थान द्वारा जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक्सटेंशन एण्ड आउट रिच प्रोग्राम का हुआ आयोजन।
एक्सटेंशन एण्ड आउट रिच प्रोग्राम स्थानीय समुदाय की वास्तविक जरूरतों को समझने एवं पूरा करने का अवसर प्रदान करते हैं::प्रो.अमेरिका सिंह
जयपुर ग्रामीण की आमेर तहसील के मचेरी गांव में जन प्रतिनिधियों के सहयोग से निम्स युनिवर्सिटी के पेरा मेडिकल कॉलेज द्वारा निशुल्क दंत जांच एव परामर्श शिविर का हुआ आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
जयपुर।
शनिवार को जयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आमेर तहसील के मचेरी गांव में निम्स युनिवर्सिटी राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण एक्सटेंशन एण्ड आउट रिच प्रोग्राम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में निम्स युनिवर्सिटी के प्रो0 चांसलर, प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर एक निशुल्क दंत जांच और परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया। मचेरी गांव की पंचायत के सहयोग से आयोजित इस शिविर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की दंत समस्याओं का निःशुल्क समाधान प्रदान किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उच्च गुणवत्ता की दंत चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना था। शिविर के दौरान गांव पंचायत मचेरी के सरपंच सुरेन्द्र कुमार मौर्य भामाशाह और आरयूजीएस के चैयरमैन नंदकिशोर चौधरी सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन जन प्रतिनिधियों ने शिविर के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने अपने संबोधन में निम्स युनिवर्सिटी के सामाजिक उत्तरदायित्व और ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार के प्रति अपने प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। इस तरह के कार्यक्रम हमें स्थानीय समुदाय की वास्तविक जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों ने दंत जांच और परामर्श के लिए यूनिवर्सिटी के प्रति आभार प्रकट किया और इस तरह के आयोजन की निरंतरता की अपेक्षा जताई। इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सुविधाओं की पहुँच को बढ़ावा मिलने की संभावना है। निशुल्क दंत जांच एव परामर्श शिविर के दौरान निम्स यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज,पैरामेडिकल कॉलेज, फिजियोथैरेपी कॉलेज,सहित अन्य महा विद्यालयों के विभिन्न विषय विशेषज्ञ डॉ0 शरद शर्मा, डॉ0 उपाध्याय,डॉ0 व्योम ठाकुर, डॉ0 विजयलक्ष्मी,डॉ0 ज्योति राठी,डॉ0 पंकज चौधरी,डॉ0 जाहन्वी,राधेश्याम गुर्जर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment