बिजली कटौती से गुस्साए सपाइयों ने बिजली विभाग में किया प्रदर्शन।
समाधान दिवस पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देते युवा सपा कार्यकर्ता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद तहसील समाधान दिवस पर पहुंचकर एसडीएम सगड़ी को बिजली कटौती को लेकर ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की। कहा कि हर 15 मिनट में किए जा रहे हैं पावर कट को पूर्ण रुप से बंद हो। ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फुंकने से बचाया जा सके। बिजली सप्लाई का रोस्टर आम जनता के सामने रखा जाए। सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर में पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद कार्यालय गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। कहा कि एक माह से सप्लाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में आम जनता बेहाल है। बिजली न मिलने से नगर में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। वर्तमान में नगर में बमुश्किल से चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही हैं। क्षेत्र के किसान भी बिजली और पानी ना मिलने से परेशान हैं।प्रर्दशन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को ज्ञापन दिया। कहा कि बिजली की सप्लाई का निश्चित समय निर्धारित किया जाए। बिजली कटौती रात्रि में बंद हो जाए और सरकारी नलकूपों में आवश्यकता अनुसार बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए।अनियंत्रित बिजली का बिल देना व रोस्टर प्रणाली से दिये जाने से क्षेत्र के किसानों के धान की रोपाई व सिचाई प्रभावित हो रही है।जिससे क्षेत्र के किसान छात्र व्यापारी दुकानदार व आम जनमानस काफी परेशान व आक्रोशित है।रोस्टर प्रणाली हटाकर तथा बार-बार बिजली कि कटौती व अनियंत्रित बिजली का बिल व लो वोल्टेज में एक सप्ताह के भीतर सुधार किया जाय।अन्यथा मजबूर होकर क्षेत्र के किसान छात्र व्यापारी दुकानदार व आम जनमानस बड़ा आदोंलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान हंसराज चौहान प्रदेश महासचिव,सूर्य नारायण यादव प्रदेश सचिव,आशीष यादव, हरिकेश विश्वकर्मा,सोहराब अहमद,संजय पटेल,संतोष यादव,अरुण यादव,राजकुमार यादव,मिथिलेश कुमार,नौशाद, बैलाल,विधासागर पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment