Wednesday, July 3, 2024

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने स्मिथ इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने स्मिथ इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण।

कॉलेज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर दी चेतावनी स्वत: हटाने के निर्देश।

स्मिथ इंटर कालेज परिसर में किया पौधरोपण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ में स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज का उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण कॉलेज की जमीन पर अवैध निर्मित दुकानदारों को दी चेतावनी स्वत: अतिक्रमण हटाने के निर्देश कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण।बुधवार की सुबह 9:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने स्मिथ इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया इस दौरान विद्यालय के रजिस्टर सहित विद्यालय के भवन व कक्ष के साथ अध्यापन की जानकारी ली वहीं विद्यालय के जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत पर निरीक्षण किया वहीं दर्जनों दुकानदारों को भ्रमण कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी नहीं तो प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा जिससे दुकानदारों का नुकसान होगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान विद्यालय परिसर में पीपल,बरगद,पाकड़ सहित दर्जनों छायादार व फलदार पौधरोपण किया।इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत गुप्त,सचिव अखिलेश त्रिपाठी,विद्यालय के प्राचार्य राम नकुल सहित विद्यालय के शिक्षक अभय श्रीवास्तव सूर्यनाथ यादव अखिलेश सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment