टंकी चोर को जीयनपुर पुलिस ने तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अशरफपुर भट्ठा के पास से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मुखबिर की सूचना पर टंकी चोर को तमंचा के साथ किया गिरफ्तार आर्म एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल पूर्व में पांच मुकदमे है पंजीकृत।
जानकारी के अनुसार नूरुद्दीनपुर निवासी सुजीता पत्नी मुसाफिर ने 24 सितंबर वर्ष 2021 में प्रार्थना पत्र देकर 500 लीटर टंकी चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें जीयनपुर पुलिस वांछित की तलाश कर रही थी मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पान्डेय ने अशरफपुर भट्ठा के समीप गुरुवार को 10:00 बजे मुस्तकीम उर्फ करिया पुत्र अफ्फान निवासी अंजान शहीद को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ 13 सौ रुपयें जीयनपुर पुलिस ने बरामद किया।
No comments:
Post a Comment