Monday, January 23, 2023

प्रदेश अध्यक्ष का बसपा के कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर बाजार में किया स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष का बसपा के कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर बाजार में किया स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष का बसपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत।
 
जीयनपुर बाजार में बसपा के लोगों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का सोमवार को आजमगढ़ से गोरखपुर जाते समय जीयनपुर, बागखालिस,लाटघाट,महुला आदि बाजारों में बसपा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही आजमगढ़ से चलकर जीयनपुर बाजार पहुंचे सैकड़ों समर्थकों के साथ महाप्रधान व पूर्व विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष रामवृक्ष गौतम,विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी विमल कुमार,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजभान चौहान,नेहाल मेंहदी,धनई पटेल,रमेश कुमार,पप्पू अहमद,अजय साहनी,शनि गुप्ता,दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद काफिला गोरखपुर के लिए निकल गया इस दौरान बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment