Saturday, January 21, 2023

रोजगार के लिए बैंक ने ऋण योजना की कैंप लगाकर दी जानकारी।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर भूमि विकास बैंक ने कैंप लगाकर ऋण लेने को किया जागरूक।

रोजगार के लिए बैंक ने ऋण योजना की कैंप लगाकर दी जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो देखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर शासन द्वारा संचालित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए ऋण योजना की भूमि विकास बैंक ने कैंप लगाकर दी जानकारी किया जागरूक।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के द्वारा कैंप लगाकर शासन द्वारा संचालित बैंक ऋण योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि योजना में डेयरी,पशुपालन,बागबानी, ट्रैक्टर आदि व अकृषि योजना में जनरल स्टोर,ई-रिक्शा,मोबाइल शॉप, टेंपो और उच्चशिक्षा ऋण  3.5%-6% ब्याज दर पर आसान मानकों पर व विशेष योजना के रूप में ओबीसी व एस सी वर्ग के लोगों के लिए 3.5% से 6% पर ऋण व सामान्य वर्ग के लिए 11% से 11.5% के ऋण योजना की दर्जनों लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। शासन द्वारा संचालित ऋण योजना से बेरोजगारों को रोजगार लेने के लिए नजदीकी शाखा पर पहुंचकर फार्म भरने के बाद मानक के अनुरूप ऋण लेने के लिए प्रेरित किया गया।कैम्प में मुख्य रूप से अश्वनी सिंह सहायक भूमि विकास बैंक, विजय बहादुर यादव शाखा प्रबंधक उमाशंकर,राजमणि,रूद्र सेन पटेल,रीना,भूपेंद्र सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment