के एन सिंह महिला महाविद्यालय पर तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ।
योग के अनादि गुरु शिव है -प्रशांत राय विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा।
योग अपने को जानने का विज्ञान है -प्रशांत राय।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ। मालटारी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत राय ने योग सनातन है योग के अनादि गुरु शिव है योग शरीर व मन की साफ-सफाई करता है वही योग अपने को जानने का विज्ञान है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 11:00 बजे के एन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर पर तीन दिवसीय योग शिविर का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ प्रशांत राय विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा मंत्री मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए योग की विस्तृत व्याख्या दी। जिसमें उन्होंने कहा कि योग सनातन है योग के अनादि गुरु शिव हैं योग से शरीर व मन की साफ-सफाई व कसाई की जाती है। योग अपने को जानने का विज्ञान है। इस दौरान b.ed विभाग के छात्राओं ने ज्ञानवर्धक योग की जानकारी ली। मुख्य अतिथि डॉ प्रशांत राय का विद्यालय के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह व प्राचार्य गोविंद तिवारी उप प्राचार्य ओमप्रकाश माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया। योग शिविर में योग प्रशिक्षक नीतू मिश्रा ने मौजूद छात्राओं को आसन व्यायाम व योग विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी और अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा वैशाली आकांक्षा ने किया इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अजय यादव सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment