सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पहचान में जुटी पुलिस।
अर्धविक्षिप्त महिला की दुर्घटना में मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के सामने अर्धविक्षिप्त महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
पहचान में जुटी पुलिस।जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि 8 बजे आजमगढ़-दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर जमसर पेट्रोल पंप के पास एक महिला की अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई। महिला का नाम पता अज्ञात है। आस पास के लोगों ने बताया कि पिछले 4-6 दिनों से घूम घूम कर भीख मांगकर जी खा रही थी मानसिक रूप से अर्द्ध विछिप्त थी उम्र लगभग 55-60 वर्ष है। सुचना पर पहुंचें लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान में जुट गए। वहीं टक्कर के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया।
No comments:
Post a Comment