अधिशासी अधिकारी जीयनपुर को हैंडपंप रिबोर के लिए सौंपा ज्ञापन।
खराब हैंडपंप को रीबोर कराने के लिए सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में खराब इंडिया मार्का हैंड पंप को रिबोर कराने के लिए अधिशासी अधिकारी जीयनपुर को नगर पंचायत कस्बा वासियों ने सौंपा ज्ञापन।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने के बाहर इंडिया मार्का हैंड पंप,सती के पोखरा और सब्जी मंडी के समीप,अजमतगढ़ रोड पर सरकारी गोदाम के बाहर लगा हुआ इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। जिसको लेकर आलोक चौरसिया के नेतृत्व में दर्जनों की सख्या में कस्बा वासियों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित यादव को प्रार्थना पत्र सौंपकर रिबोर कराने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से अजय सोनकर,गुड्डू अहमद,विवेक सिंह,प्रेम सोनकर,दीपक प्रजापति,रामजीत सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment