Friday, January 20, 2023

क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पहुंचे युवक ने क्षेत्राधिकारी के प्रति अपशब्दों का किया प्रयोग पुलिस ने बैठाया।

क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पहुंचे युवक ने क्षेत्राधिकारी के प्रति अपशब्दों का किया प्रयोग पुलिस ने बैठाया।

एससी एसटी आयोग के पत्र पर बयान दर्ज कराने पहुंचा था युवक।

पूर्व में भी महिला सिपाही के साथ बदसलूकी कर चूका है युवक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पहुंचे युवक ने क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह के प्रति किया अपशब्दों का प्रयोग मौजूद सिपाहियों ने युवक को बैठाया जीयनपुर पुलिस को किया सुपुर्द पूर्व में भी सिपाही के साथ कर चुका है बदसलूकी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बजरंगी निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर सगड़ी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर एससी एसटी आयोग के पत्र पर बयान देने के लिए पहुंचा था। क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह आजमगढ़ मीटिंग के लिए निकल रही थी। जिन्होंने युवक बजरंगी से कहा कि विलंब से आए हो हम मीटिंग के लिए जा रहे हैं जाने के बाद कार्यालय पर पहुंचे बजरंगी ने क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। मौके पर मौजूद कार्यालय में कार्यरत सिपाहियों ने बजरंगी को बैठा लिया। वही क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह को सूचित किया सौम्या सिंह के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने पहुंचकर युवक को थाने ले गई। पूर्व में भी युवक के द्वारा जीयनपुर थाने पर महिला सिपाही के साथ बदसलूकी कर चुका है जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था। वहीं जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक जीयनपुर थाने पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक को क्षेत्राधिकारी कार्यालय की शिकायत पर बैठाया गया है।

No comments:

Post a Comment