किसानों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर लगाई न्याय की गुहार।
भू माफियाओं के अपराधिक सांठगांठ का आरोप जांच की मांग।
उपजिलाधिकारी व मंडलायुक्त न्यायालय के आदेश तक कब्जा रोकने की मांग।
मेंहनाजपुर जीयनपुर बैनामादार व नीलामदार विवाद पहुंचा पुलिस अधीक्षक दरबार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मेंहनाजपुर में बैनामादार व नीलामदार का जमीनी विवाद पहुंचा पुलिस अधीक्षक के दरबार प्रार्थना पत्र देकर दर्जनों किसानों ने लगाई न्याय की गुहार नीलामदार पर अपराधियों से सांठगांठ का आरोप जांच की मांग उपजिलाधिकारी व मंडलायुक्त न्यायालय के आदेश तक कब्जा रोकने की लगाई गुहार।
जानकारी के अनुसार मेंहनाजपुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 151 जो 91 एकड़ है पूर्व में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा 55 एकड़ भूमि राजस्व बकाया पर वर्ष 1968 में नीलाम की गई। वहीं वर्ष 1987 में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा ढाई दर्जन किसानों को शेष 36 एकड़ जमीन बैनामा की गई। जिस पर तब से लेकर अभी तक बैनामेदार किसान काबिज हैं। वही तब से लेकर अब तक मामला न्यायालय व कब्जा करने को लेकर नीलामदार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर नीलामदार के ऊपर भू माफिया व अपराधियों से साठगांठ का आरोप लगाकर जांच की मांग की। वही उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेश पर बंटवारा का मुकदमा उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा है और उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह के किसानों का नाम खतौनी से निरस्त करने पर मंडलायुक्त न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। किंतु नीलाम के द्वारा किसानों की जमीन पर बार-बार कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।दोनों ही न्यायालय के आदेश तक कब्जा रोकने की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मुख्य रूप से प्रवीण कुमार गुप्ता,रामबदन,सोमल,कोमल,अनिल सिंह, सत्यपाल,पुजारी,दूधनाथ,बृजमोहन,मांती देवी, गुड्डी,राधिका बिंदु,विजय आदि दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment