Tuesday, January 24, 2023

पारन कुंडा गांव की महिलाओं ने लगाया आरोप ग्रामीण तीन किमी दूर जाकर उठा रहे खाद्यान्न।

पारन कुंडा गांव की महिलाओं ने लगाया आरोप
ग्रामीण तीन किमी दूर जाकर उठा रहे खाद्यान्न।

पूर्ति कार्यालय पर पहुंचीं दर्जनों महिलाओं ने गांव में वितरण की की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारन कुंडा गांव निवासी दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को तहसील पर पहुंचकर पूर्ति कार्यालय के लिपिक का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वही ग्रामीणों ने मांग की कोटेदार द्वारा गांव में वितरण नहीं किया जा रहा है जिस वजह से हम सब को 03 किलोमीटर दूर जाकर खाद्यान्न उठाना पड़ रहा है। पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर पारन कुंडा के कोटेदार को अनियमितता के आरोप में उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा निलंबित कर दिया गया था और दुकान को डीघवनिया मझौवा गांव के कोटेदार के पास अटैच कर दिया गया था। जिस वजह से कोटेदार गांव से काफी दूर लगभग 03 किमी दूर डीघवनिया मझौवा गांव में जाकर राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उठाना पड़ रहा है। जिस वजह से राशन कार्ड धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर तहसील पर पहुंचकर पूर्ति कार्यालय का घेराव करते हुए महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मांग किया कि हमारे गांव के कोटेदार जबतक निलंबित है। तबतक सम्बद्ध कोटेदार हम कार्ड धारकों को हमारे गांव में ही खाद्यान्न का वितरण करें। अन्यथा हम सब कार्ड धारक खाद्यान नही उठाएगे। जिसपर पूर्ति लिपिक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्ति निरक्षक से बात कर आप सबकी हर सम्भव मदद की जसएगी। यदि सम्भव हुआ तो आप का खाद्यान्न पारन कुंडा गांव में ही वितरण किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो मे आशा,सुशीला,उर्मिला,जयन्ती,प्रेमा, शकुंतला,रीना देवी आदि रही।

No comments:

Post a Comment