अजमतगढ़ खंड विकास पर एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम संपन्न।
अजमतगढ़ खंड विकास पर प्रधान व प्रधानाध्यापक की समन्वय बैठक संपन्न।
विद्यालय द्वारा निर्मित टी एल एम प्रदर्शनी व छात्राओं की प्रस्तुति ने मन मोहा।
प्राथमिक विद्यालय की कायाकल्प के लिए प्रधान व प्रधानाध्यापक मिलकर करें काम::मनीष मिश्रा
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक व प्रधान की समन्वय बैठक हुई विद्यालय द्वारा निर्मित टीएलएम प्रदर्शनी व छात्रों की प्रस्तुति ने मन मोहा प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के लिए प्रधान व प्रधानाध्यापक मिलकर करें कार्य।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में शनिवार को एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व खंड विकास अधिकारी संतोष यादव व खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने शुभारंभ किया।इस दौरान विद्यालय द्वारा निर्मित टीएलम प्रदर्शनी का निरीक्षण कर वही कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए निपुण भारत मिशन में 1से 3 तक के अध्ययनरत बच्चों को भाषा और गणित टीएलम,कीट, प्रशिक्षण के साथ प्रतिनिधियों के सहयोग से लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त करने और कायाकल्प में अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए और गति व सुंदरीकरण के लिए प्रेरित किया।इस दौरान डीबीटी योजना के तहत प्रत्येक छात्र के खाते में 12 सौ रुपए दिया जा रहा है। जिससे छात्रों को सभी संसाधन उपलब्ध कराने व जांच करने के लिए कहा उन्होंने इस दौरान विद्यालय को खंड शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश का श्रेष्ठ विद्यालय के निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा पिंटू ने प्रधानाध्यापक व प्रधान के बीच समन्वय बनाकर विद्यालय के विकास को आगे बढ़ाने के साथ आदर्श विद्यालय व शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने विद्यालय में तेजी से कार्य की प्रगति संतोष व्यक्त कर व समय से पूर्व लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया शिक्षक अंशु राय ने 3 से 9 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दीक्षा एप खेल कहानी व ई- संसाधन रुचकर सामग्री देखकर बच्चों को शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रेरित किया। वही प्री प्राइमरी व प्रेरणा पोर्टल पर सभी बच्चों का आधार कार्ड अपलोड करने के लिए प्रधान का सहयोग मांगा। कार्यक्रम का संचालन हरकेश मिश्रा ने किया इस दौरान तेजप्रताप राय,कमलनयन,आंनद तिवारी,दिनेश पान्डेय,नीलम राय,निधि,हुमा परवीन,सहित ग्राम प्रधान विजय चौहान,प्रदीप तिवारी,सोमेश यादव,राजेंद्र यादव सुभाष राजभर,आफताब आलम, मनोज चौरसिया, जयराम पटेल सहित दर्जनों की संख्या में प्रधान व प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment