Thursday, January 5, 2023

उपजिलाधिकारी ने गौशाला व धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी ने गौशाला व धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण।

कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर धान क्रय केंद्र व पारण कुंडा गौशाला का उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने किया निरीक्षण कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार कि सुबह 11:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने जीयनपुर विपणन केंद्र पर हो रही किसानों की धान खरीद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाक रजिस्टर, तौल,बोरा व प्रक्रिया की जानकारी ली किसानों को 72 घंटे के अंदर धान खरीद का पैसा उनके खाते में भेजने वही मौसम को देखते हुए धान को सुरक्षित रखने के लिए एस एम आई दिनेश कुमार को निर्देशित किया वहीं किसानों के धान खरीद में तेजी लाने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने पारण कुंडा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में ठंडक से बचाव के लिए डाली गई पॉलिथीन को देखा वही पशुओं के चारे व उनके रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान गौशाला पर कार्यरत कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

No comments:

Post a Comment