Sunday, January 8, 2023

रेलवे टिकट के साथ फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र देने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

रेलवे टिकट के साथ फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र देने पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

जीआरपी प्रयागराज की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने सात पर दर्ज किया मुकदमा।

रेलवे टिकट के साथ फर्जी पहचान पत्र व आधार कार्ड के साथ 9 यात्री को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा था।

गुप्ता ट्रेवेल्र्स,साइबर कैफे, ऑनलाइन सर्विसेज संचालक के विरुद्ध जीआरपी प्रयागराज ने दर्ज कराया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने जीआरपी प्रयागराज की तहरीर पर रेलवे टिकट के साथ फर्जी आधार व पहचान पत्र देने पर गुप्ता ट्रैवल्स साइबर कैफे ऑनलाइन सर्विसेज के संचालक सहित सात पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर वर्ष 2022 को गोदान व लोकमान्य तिलक से जीआरपी प्रयागराज ने रेलवे टिकट के साथ फर्जी पहचान पत्र आधार कार्ड पर यात्रा करते हुए 9 यात्रियों को पकड़ा उनसे जुर्माना वसूलने के बाद टिकट देने वाले की जानकारी लेकर छोड़ दिया। जिसके बाद पी0 पी0 पाठक उत्तर मध्य रेलवे के सीआईटी ने आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से आजमगढ़ जनपद के अंजान शहीद से संचालित फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र के आधार पर रेलवे टिकट देने की शिकायत की गई। जिसकी सूचना पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एस आई शंकर यादव ने अंजान शहीद के गुप्ता ट्रैवल्स पर रात्रि में छापा मारा वही पी0 पी0 पाठक की तहरीर व आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर गुप्ता ट्रेवल्स के संचालक दुर्गा प्रसाद गुप्ता व साइबर कैफे के संचालक अजय कुमार हरिओम व संजय यादव और ऑनलाइन सर्विसेज के संचालक सोविंद यादव और लमलेश व दो अन्य अज्ञात पर धारा 419, 420, 467,468,471 व 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जीयनपुर पुलिस जुट गई है। पूर्व में भी कई बार अभियुक्त फर्जीवाड़ा में जा चुके हैं जेल।

No comments:

Post a Comment