Friday, January 27, 2023

दहेज हत्या आरोपी के घर जीयनपुर पुलिस ने की कुर्की।

दहेज हत्या आरोपी के घर जीयनपुर पुलिस ने की कुर्की।

फरार दहेज हत्यारोपी ननद और भौजाई के घर हुई कुर्की।

पूर्व में दहेज हत्या आरोपी सास,पति व देवर हो चुका है गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नथ्थूपुर गांव में दहेज हत्या आरोपी ननद व भौजाई को न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने मुनादी करा नोटिस चस्पा की गई थी। जिसके बाद जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने आरोपित घर पर पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार नथ्थुपुर ग्राम सभा में रेखा यादव पत्नी सूर्यमणि यादव की मौत के बाद उनके पिता के द्वारा पति सहित सास,देवर,ननद व भौजाई के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
जिसमें जीयनपुर पुलिस ने पूर्व में सास चंद्रमुनि पति सूर्यमणि व देवर शेषमणि यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। वही ननद प्रियंका यादव व भाभी अनुपमा यादव अभी भी फरार चल रही हैं। न्यायालय से एनबीडब्ल्यू का वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर ना होने पर न्यायालय के आदेश पर पूर्व में मुनादी कराकर नोटिस चस्पा की गई थी।जिसके बाद जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने एस आई शंकर यादव व पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम 3:00 बजे आरोपी के घर नथ्थूपुर में ग्राम प्रधान दीपक व रविकांत के सामने कुर्की की कार्रवाई की गई। जिसमें अलमीरा,बेड,चारपाई, टीवी,वाशिंग मशीन,सिलाई मशीन,बर्तन,गैस चूल्हा,बक्सा सहित अन्य घरेलू सामान पुलिस ने अपने कब्जे में लें लिया। इस दौरान गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment