Monday, January 16, 2023

सचल प्रयोगशाला खाद्य की टीम ने चार दर्जन दुकानों पर की जांच।

सचल प्रयोगशाला खाद्य की टीम ने चार दर्जन दुकानों पर की जांच।

एक दर्जन दुकानदारों के खाद्य नमूने हुए फेल दी चेतावनी।

ले शुद्ध भोजन रखें सुरक्षित जीवन का दे रही नारा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद,बागखालिस,सगड़ी तहसील पर 4 दर्जन से अधिक दुकानों पर पहुंचकर सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला की टीम ने की जांच,जांच में 1 दर्जन से अधिक दुकानों के नमूने हुए फेल दी चेतावनी वही सचल दस्ता लोगों को कर रहा जागरूक ले शुद्ध भोजन रखे सुरक्षित जीवन।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला की टीम सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बागखालिस व सगड़ी तहसील पर 4 दर्जन से अधिक दुकानों पर पहुंचकर नमूने लेकर वही मौके पर तुरंत सचल प्रयोगशाला में जांच कर दुकान पर बनी वस्तुओं की तुरंत दुकानदारों को दिखाया और बताया वहीं जांच में एक दर्जन दुकानदारों के नमूने फेल हुए जिसमें रंग आद की मात्रा अधिक पाई गई। इस दौरान सचल दस्ता की टीम लोगों को जांच के बाद जागरूक भी कर रही थी। उन्होंने बाजार में फास्ट फूड से बच्चों और बुजुर्गों को परहेज करने के साथ ही दुकानों पर चांदी व रंग रोगन की हुई मिठाई व सामान खाने से बचने की सलाह दी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बाजार में दुकानों पर अखबार पर रखकर कुछ भी खाने से परहेज करें अखबार की लिखावट का रंग भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। वही सचल दस्ता की टीम ने बताया कि बाजारों में भ्रमण कर सचल प्रयोगशाला से त्वरित जांच कर दुकानदारों को सचेत कर चेतावनी दी जा रही है। पहली बार कोई कार्रवाई नहीं होगी किंतु दोबारा पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य रूप से संजय सिंह, प्रेमचंद,आरबी चौहान,आर सी यादव,अमरनाथ आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment