दहेज हत्या आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस की चस्पा।
ननद और भौजाई को न्यायालय में हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा।
दहेज हत्या में आरोपी सास,पति व देवर हो चुका है गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नथ्थूपुर गांव में दहेज हत्या आरोपी ननद व भौजाई को न्यायालय में हाजिर होने के लिए पुलिस ने मुनादी करा चस्पा की नोटिस।
जानकारी के अनुसार नथ्थुपुर ग्राम सभा में रेखा यादव पत्नी सूर्यमणि यादव की मौत के बाद उनके पिता के द्वारा पति सहित सास,देवर,ननद व भौजाई के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें जीयनपुर पुलिस ने पूर्व में सास चंद्रमुनि पति सूर्यमणि व देवर शेषमणि यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। वही ननद प्रियंका यादव व भाभी अनुपमा यादव अभी भी फरार चल रही हैं। न्यायालय से एनबीडब्ल्यू का वारंट जारी होने के पश्चात भी हाजिर ना होने पर न्यायालय के आदेश पर शनिवार की शाम 3:30 बजें जीयनपुर एसआई शंकर यादव व उमेश कुमार व रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर नथ्थूपुर में लाउडस्पीकर से घोषणा कर मुनादी कराई। वही उनके घर पर नोटिस चस्पा की व न्यायालय में नहीं हाजिर होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment