ठंडक से ठिठुर रहे लोगों को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दिये कंबल।
भैरोनाथ मंदिर पर उपजिलाधिकारी ने असहाय और गरीबों में बांटे कम्बल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज नगर पंचायत में भैरोनाथ मंदिर पर भ्रमण के दौरान ठंड से ठिठुर रहे दर्जनों लोगों को रोककर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने वितरित किया कंबल।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने तहसील क्षेत्र के महराजगंज कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान ठंडक से ठिठुर रहे राहगीरों को देखकर भैरवनाथ मंदिर पर दर्जनों की संख्या में लोगों को अपनी गाड़ी से कंबल निकालकर ठंडक को दूर करने के लिए कंबल वितरित किया। वही ठंडक से बचाव के लिए सुबह और शाम महराजगंज कस्बा के नगर पंचायत कर्मियों को अलाव जलाने व रैन बसेरा में राहगीरों के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि ठंडक से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment