Tuesday, April 12, 2022

दूसरे को खड़ा कर जमीन बैनामा का लगाया आरोप।

दूसरे को खड़ा कर जमीन बैनामा का लगाया आरोप।

दो गाटो से लगभग 25 विस्वा जमीन का करा लिया फर्जी बैनामा।

मुआयने में फर्जी बैनामा का हुआ खुलासा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज कस्बा निवासी मोहम्मद उमर उस्मान गनी  पुत्र सलामतुल्ला ने आरोप लगाया कि हम लोग मुंबई में रहते हैं और मेरी 1291 आराजी नंबर व 1293 आराजी नंबर से दोनों गाटों से लगभग 25 बिस्वा जो मिल जुमला नंबर था को 26 फरवरी 2022 को किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा करा कर गांव के ही लोगों ने जिनमें मज्जन पुत्र अब्दुल मजीद की फोटो लगाकर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करा कर भू माफियाओं ने फर्जी तरीके से इस जमीन का बैनामा करा लिया गया। जिसमें प्रार्थी उस्मान गनी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने तहसील पर पहुंचकर बकायदा रजिस्ट्री ऑफिस में मुआयना कराया तो उसे अपनी जमीन का फर्जी बैनामा होने का पता चला।जिस पर उसने जिलाधिकारी आजमगढ़ और उपजिलाधिकारी सगड़ी, रजिस्टार सगड़ी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रजिस्ट्री को रद्द करने और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए गुहार लगाई है। इस संबंध में उस्मान गनी ने बताया कि भू माफियाओं ने मेरे ना रहने का लाभ उठाते हुए मेरी जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से गवाहों को खड़ा करके करा लिया गया। जिस पर हमने जिले के समस्त उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जांच कराकर ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करते हुए बैनामा को निरस्त किया जाए।

No comments:

Post a Comment