गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट करने वाला शातिर अपराधी रामकृपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल।
मुठभेड़ में लूटकाण्ड के आरोपी के पैर में लगी गोली।
अवैध असलहा,कारतूस,लूट के 8 हजार रुपये व मोटरसाइकिल बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट की घटना में शामिल आरोपी को अहरौला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अहरौला थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में हुई गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट मामले में संलिप्त एक आरोपी थाना क्षेत्र में जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को रूकने का इशारा किया। अभियुक्त द्वारा पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। पूछताछ में बदमाश अपना नाम रामकृपाल पुत्र आद्या प्रसाद निवासी जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर का निवासी बताया और लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस सहित घटना में लूटे गये 8 हजार रूपये सहित एक मोटर सायकिल बरामद हुई है।
No comments:
Post a Comment