जीयनपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत,एक लड़की घायल।
आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर दाउदपुर एवं सगड़ी तहसील के पास हुई दुर्घटना।
बेटी को परीक्षा दिला कर लौट रहे थे मुन्ना दीक्षित।
दवा लेने के लिए आजमगढ़ जा रहे थे राम विजय मौर्य।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम नरहन खास निवासी राम विजय मौर्य उम्र 52 साल पुत्र स्वर्गीय चंद्रधारी मौर्य दवा लेने के लिए घर से अपनी बाइक से निकले थे। आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग दाऊदपुर के पास दिन में लगभग 12:30 बजे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर दब गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। वही दूसरी घटना इसी मार्ग पर सगड़ी तहसील से पूरब स्थित कोयले ढाबे के पास दिन में लगभग 1:00 बजे हुई। मुन्ना दीक्षित 48 साल पुत्र गिरधारी दीक्षित निवासी बरहज थाना बरहज जिला देवरिया अपनी पुत्री नेहा को लेकर सुबह परीक्षा दिलाने के लिए आजमगढ़ गए थे। परीक्षा दिला कर अपनी बाइक से पुत्री को लेकर लौट रहे थे कि
कोयला ढाबा के पास तेज रफ्तार से दोहरीघाट की तरफ से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मुन्ना दीक्षित की मौत हो गई। पीछे बैठी उनकी पुत्री नेहा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल नेहा को इलाज और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। सड़क हादसे में हुई दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment