Thursday, April 7, 2022

हरैया ब्लाक के सुनरिका इंटर कालेज के पास निकला अजगर मची अफरा-तफरी।

हरैया ब्लाक के सुनरिका इंटर कालेज के पास निकला अजगर मची अफरा-तफरी।

वन विभाग ने तीन अजगरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। 

वन रक्षक के नेतृत्व में जेसीबी से खोद कर निकाला गया अजगर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक अंतर्गत संचालित सुनरिका बालिका इंटर कॉलेज चकलालचंद के पास शारदा सहायक 32 नहर की तलहटी में से बुधवार को अपरान्ह एक साथ कई अजगर सांप दिखाई दिए।अजगर दिखाई देते ही विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। बच्चे इधर से उधर भागने लगे। आसपास के लोग भी जुट गए। लेकिन अजगर पकड़ने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। इस बीच लोगों का शोर सुनकर अजगर बगल में ही स्थित नहर के टीले में घुस गए। विद्यालय के अध्यापकों ने वन विभाग सगड़ी के कर्मचारियों को इसकी जानकारी कराई। गुरुवार को दोपहर बाद वनरक्षक राजेश कुमार वन विभाग की पांच व्यक्तियों की टीम बनाकर टीम के साथ विद्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों के द्वारा बताए गए  नहर के टीले को जेसीबी के द्वारा खोदा गया। काफी मशक्कत के बाद टीले की मांद से तीन अजगरों को बाहर निकाला गया। जिन्हें ले जाकर अंजान शहीद के पास स्थित केशवपुर जंगल में छोड़ दिया गया। इस संबंध में वनरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चुनहवा से 5 लोगों को बुलाया गया जो अजगर पकड़ने के माहिर हैं। उसके बाद नहर की तलहटी को जेसीबी मशीन लगाकर खोदा गया एक अजगर 12 फुट का था एवं दो अन्य 8 से 10 फुट के थे काफी मशक्कत के बाद तीनों अजगर को पकड़ लिया गया। जिन्हें केशवपुर जंगल में छोड़ दिया गया है।

No comments:

Post a Comment